कोरोनावायरस / भारत ने ईरान के साथ उड़ान सेवा रद्द की, जापान-द.कोरिया के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा भी बंद

जापान, ईरान और दक्षिण कोेरिया में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में भारत ने जापान और द.कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा निलंबित कर दी है। साथ ही ईरान के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच अभी केवल महान एयर और ईरान एयर उड़ानों का संचालन करती है। दक्षिण कोरिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां दो हजार मामलों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 13 लोगों की मौत हुई है।


ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 245 लोग संक्रमित हैं। उपराष्ट्रपति मसुओमेह इब्टेकर के भी गुरुवार को संक्रमित होने की खबर आई। देश में महामारी से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। चीन अब तक ईरान को 2.5 लाख मास्क भेज चुका है।


चीन में एक दिन में 44 लोगों की मौत


उधर, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियोें ने शुक्रवार को बताया कि देश में एक दिन में 44 लोगों की मौत हुई है, जबकि 327 नए मामले सामने आए। चीन में अब मौतों का आंकड़ा 2788 हो गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्यान ने कहा कि महामारी के संकट के समय दूसरों की मदद करने का मतलब खुद की मदद करना है। मुश्किल समय पर साथ खड़े होकर एक-दूसरे को सहायता देने से दुनिया जल्द से जल्द महामारी को हरा सकेगा।


जापान, द. कोरिया, इटली और ईरान में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा


चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वायरस की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती। जापान, दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान जैसे देशों में कोरोनावायरस तेजी से फैला रहा है। अफ्रीका के कुछ देशों में भी संक्रमित मरीजों का पता चला है। इटली में अब तक 17 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 650 मामले सामने आ चुके हैं।



  • न्यूजीलैंड ने शुक्रवार कोरोनोवायरस के प्रकोप को देखते हुए एहतियात के तौर पर ईरान से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।

  • नाइजीरिया में 27 फरवरी को वायरस के मामले का पता चला है। सब-सहारा अफ्रीका में यह पहला मामला है। नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।



Popular posts
मप्र में 7 कोरोना पॉजिटिव / भोपाल, जबलपुर में कर्फ्यू: सुबह सड़कों पर आवाजाही बढ़ने पर पुलिस की सख्ती; ग्वालियर में 2 संदिग्ध मिले
कोरोना की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग राजस्थान में / भीलवाड़ा-झुंझुनूं सबसे संवेदनशील: 4 दिन में 11 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 2400 संदिग्ध मिले
बयान / कानून मंत्री रविशंकर का कांग्रेस से सवाल, कहा- जब सोनिया गांधी कहती हैं कि इस पार या उस पार तो ये कौन सा राजधर्म है
कोरोना का असर / 4 साल के बेटे के साथ गलत ट्रेन में बैठ महिला जयपुर पहुंची, रिश्तेदार बोले- यहां न आएं; रेलवे ने रहने-खाने का इंतजाम किया
बयान / राजनाथ बोले- सीमा पार भी नहीं बच पाएंगे आतंकवादी, बालाकोट एयरस्ट्राइक से कर चुके हैं साबित